साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले सकते हैं रणवीर सिंह
बॉलीवुड फिल्मों से दर्शकों के दिल जीतने के बाद रणवीर सिंह अब साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले सकते हैं। दरअसल, हाल ही में रणवीर चेन्नई गए थे। ऐसी खबरें हैं कि वहां उन्होंने फिल्ममेकर शंकर से मुलाकात की है। ट्रेड पंडितों का कहना है कि दोनों की यह मुलाकात किसी फिल्म के सिलसिले में ही थी। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने बताया कि शंकर ने कुछ समय पहले रामचरण के साथ अपनी दो हीरो वाली फिल्म का ऐलान किया था। रणवीर सिंह उस फिल्म का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रणवीर इससे पहले साउथ इंडियन सुपरस्टार महेश बाबू के साथ एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी के लिए विज्ञापन कर चुके हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर स्टारर ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ 9 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में आएगी। वहीं, लव रंजन के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म अगले साल 18 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म के टाइटल का खुलासा नहीं हुआ है। रणबीर और श्रद्धा इस फिल्म के जरिए पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

पाठको की राय